मेरठ/मवाना। सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, मवाना की ओर से आयोजित समिति स्तरीय मेले के चैथे दिन किसानों की समस्याओं और शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मेले में कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 37 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
मेले में किसानों ने गन्ना विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों की शिकायतों को दर्ज करते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से 37 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
समिति स्तरीय मेले का उद्देश्य किसानों को गन्ना विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को मेले में दर्ज कराएं, ताकि उनका समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा सके।
