शुकुलबाजार: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
September 05, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) शुकुल बाजार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 शिक्षकों को अपने कर-कमलों से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में अतुल कुमार, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय टेंवसीय बृजेश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय छज्जू मोहिउद्दीनपुरय राहुल मिश्रा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय इंदरियाय अमर नाथ, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय शेखपुरय रंजीता, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पूरे लदईय करन राज ओझा, शिक्षामित्र कंपोजिट विद्यालय सेवराय पूजा श्रीवास्तव, अनुदेशक कंपोजिट विद्यालय मरदानपुरय मोहम्मद मुस्ताक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवलीय धवन कुमार, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय कुटी ब्रह्मचारीय सुमन, वार्डेन केजीबीवी शुकुल बाजार तथा विनोद कुमार मिश्र, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शिवली मानिकपुर शामिल रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का समर्पण और मेहनत ही विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने सम्मान के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
