Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: ओमैक्स ने आयोजित किया ‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम, 400 से अधिक चैनल पार्टनर हुए शामिल


लखनऊ। ओमैक्स लिमिटेड ने लखनऊ के ताज, विभूति खंड में आयोजित ‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम में 400 से अधिक चैनल पार्टनर्स को एक साथ जोड़ा। कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी के पार्टनर नेटवर्क के साथ कारोबारी प्रदर्शन की समीक्षा करना, प्रमुख योगदान देने वाले पार्टनर्स को सम्मानित करना और लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में आने वाली परियोजनाओं व कारोबारी अवसरों पर चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में ओमैक्स के सफर, बदलते रियल एस्टेट बाजार और आने वाले समय के लिए कंपनी की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कंपनी ने अपने चैनल पार्टनर्स के साथ सीधे संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी विभिन्न परियोजनाओं और बाजारों में उभर रहे अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया स कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 चैनल पार्टनर्स का सम्मान रहा। इन उपलब्धि हासिल करने वाले पार्टनर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और ओमैक्स के चैनल पार्टनर नेटवर्क के लिए चलाए जा रहे सम्मान कार्यक्रम के तहत उन्हें विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।प्रमुख पुरस्कारों में राधेश चंद्र को हुंडई क्रेटा प्रदान की गई। वहीं विनय कुमार सिंह को परिवार के साथ यूरोप घूमने की यात्रा और शिखा धवन को परिवार के साथ वियतनाम यात्रा का पुरस्कार दिया गया। आरके प्रॉप को ज्वेलरी से सम्मानित किया गया, जबकि राम जी सिंह को मैकबुक प्रदान किया गया। इसके अलावा कई अन्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स को आईपैड और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।ओमैक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा, “हमारे चैनल पार्टनर्स वर्षों से ओमैक्स के सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। ‘राइजिंग टुगेदर’ उनके साथ हमारी साझेदारी को सम्मान देने, अब तक की संयुक्त उपलब्धियों पर चर्चा करने और आगे मौजूद अवसरों को देखने का एक माध्यम है। 

‘राइजिंग टुगेदर’ कार्यक्रम का समापन तिमाही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स के सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में कंपनी के अगले चरण के विकास को देखते हुए चैनल पार्टनर नेटवर्क के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |