लखनऊः इटौंजा बाढ़ क्षेत्र गांवों में 3 दिनों से शिवपुरी फीडर पर नहीं पहुंची बिजली, मंत्री के दावे फेल! ग्रामीणों का आरोप- इटौजा शिवपुरी फीडर पर बाढ़ क्षेत्र में बिजली ना आने से जीव जंतुओं का बना खतरा, अंधेरे में ग्रामीणों में बना भय का माहौल
September 27, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा विद्युत उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी फीडर पर पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है जिससे कि आम जनता परेशान है। शिवपुरी फीडर पर बरगदी, शिवपुरी, रायपुर राजा, अकड़रिया कलां, खूर्द, लासा, बहादुरपुर, सुल्तानपुर, दुघरा हीरा पुरवा अन्य गांवों में बिजली न आने से हजारों की संख्या में 2000 आबादी को अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ा। वही इटौंजा के बाढ़ क्षेत्र में जहां भयानक जीव जंतुओं से ग्रामीणों को खतना बना रहा वहीं बिजली अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर नजर आए। वही उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री के दावे जमीन पर फेल नजर आ रहे हैं। अधिकारी मंत्री के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे कि क्षेत्र में आम जनता बिजली के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। बिजली न आने से क्षेत्र में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पत्रकारों से कहा कि अगर नहीं माने तो धरना प्रदर्शन करेंगे अधिकारी बहुत सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के पास कोई प्री प्लानिंग नहीं होती है, बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए। जहां बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं वह सराहनीय कार्य है। लेकिन विभाग के पास ऐसी समस्या से निपटने के लिए पूर्व योजना होनी चाहिए। कई-कई गांव ऐसे हैं जहां लगभग 30 घंटा हो रहा है बिजली नहीं पहुंची है। गांव के हैंडपंपों से पानी सही नहीं आ रहा है। ऐसे में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने की समस्या हो रही है।कुंम्हरावां क्षेत्र के भवानीपुर गांव में पिछले दो दिनों से बिजली न आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है, इस दौरान ग्रामीण जैद, अकरम, गुड्डू, सतबीर,भोले ने आरोप लगाया कि दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है और संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इटौंजा के बगहा फीडर पर बिजली रामचंद्र पांडेय के वहां दो तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है,अमानीगंज फीडर, महोना फीडर पर तेज हवाओं का लगातार हो रही बारिश के कारण कई पेड़ गिर जाने से बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। जहां शिवपुरी फीडर पर बुरा हाल है। गुरुवार सुबह से रविवार रात 8 बजे तक रात भर बिजली नहीं रूकी और लासा के एक ग्रामीण ने बताया कि 72 घंटे से बिजली गुल रही है,दावे फेल नजर आयें। इटौंजा एसडीओ बजे की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
