लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत त्रिवेणी नगर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है। स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री बनने के उपरांत जब लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की तभी देशवासियों के समझ में आ गया था कि वह कोई साधारण पुरुष नहीं है। वह सबदल, सबका विकास और सबका सम्मान की सोच के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता का प्रतीक इस देश में जाति के आधार पर जो विषमताएं एवं वैमनस्यताए थी उसको मिटाने का काम किया मोदी जी ने किया है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। मोदी जी ने विकास के साथ - साथ देश की विरासत को भी संजोए रखने का काम किया है। काशी में जहां पहले लगभग तीन हजार वर्ग फीट का परिसर था, वहीं आज करीब डेढ़ लाख वर्ग फीट के परिसर का निर्माण हुआ है। इसी प्रकार मथुरा और विंध्याचल में अब भी नव निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन समाजवादियों का कहना था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। वहाँ भव्य राम मंदिर का निर्माण देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नीरज सिंह ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों एवं लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में उमड़ी भीड़ और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की। इस अवसर पर नए आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।
लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी देकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बीच है। जहां शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति डॉ विवेक सिंह तोमर,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, नगर महामंत्री टिंकू सोनकर, घनश्यामदास अग्रवाल,स्थानीय पार्षद मुन्ना मिश्रा,पार्षद अवधेश त्रिपाठी, शैलेंद्र शर्मा,(अटल) चंद्रशेखर गुप्ता, लवकुश त्रिवेदी, कुमकुम राजपूत एवं अनीता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
