Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः एनएच-31 की बदहाली पर पीएमओ को पत्र, बैरिया-मांझी मार्ग की मरम्मत की मांग! गड्ढों से जर्जर सड़क पर हादसों का खतरा, समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लगाई गुहार


बैरिया/बलिया। गाजीपुर- हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बैरिया से मांझी तक जर्जर हो चुके मार्ग की मरम्मत की मांग अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के डाक अनुभाग में यह पत्र 29 सितंबर 2026 को प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में सूर्यभान सिंह ने कहा है कि बैरिया से मांझी तक एनएच-31 की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मार्ग की खराब स्थिति का असर आम नागरिकों, वाहन चालकों और क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है।

सूर्यभान सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय से जनहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को बैरिया-मांझी मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में सवाल उठाया है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई और कोई बड़ी दुर्घटना हो गई तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने मार्ग की मरम्मत को जनसुरक्षा के लिहाज से अत्यंत आवश्यक बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |