Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः रसड़ा रोजगार मेले में 687 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 30 कंपनियों ने लिया हिस्सा


1832 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर किया चयनय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित


बलिया। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत सोमवार को रसड़ा स्थित आशीर्वाद धर्मशाला, श्रीनाथ जी मठ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इस दौरान कुल 1832 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 687 युवाओं को कंपनियों की ओर से जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

रोजगार मेले में अतुल ऑटोमोबाइल, फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, केल्विन पाइप, विशाल बियरिंग, एमआरएफ टायर्स और सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक सहित विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि और विशिष्ट अतिथि आदर्श नगरपालिका परिषद रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी रहे। अतिथियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने, कौशल विकास पर ध्यान देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपजिलाधिकारी रसड़ा रणवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, नगर पालिका परिषद रसड़ा के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार सहित सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |