Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस का वार!30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार


जायस/अमेठी। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जायस पुलिस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली। पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ 36 वर्षीय एजाज पुत्र अनवर, निवासी निखैया जेर मस्जिद, थाना जायस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद होने का दावा किया गया। मामले में थाना जायस में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अमेठी और रायबरेली में उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल 10 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक सतीश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल वीर प्रताप सिंह की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |