Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 26 अक्टूबर को होगा मतदान! शारदा सहायक खंड-41 की कुलाबा समितियों के चुनाव का बजा बिगुल


अमेठी। शारदा सहायक खंड-41 अमेठी की कुलाबा समितियों के प्रबंधन समिति सदस्यों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 एवं सहभागी सिंचाई प्रबंधन नियमावली-2010 के तहत होने वाले चुनाव को लेकर खंडीय चुनाव अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा 3 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगी। 11 अक्टूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। कुलाबा समितियों के लिए 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए दो नामांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। क्रमांक 1 से 20 तक की कुलाबा समितियों के लिए निरीक्षण भवन, तातारपुर तथा क्रमांक 21 से 38 तक की समितियों के लिए उपखंड चतुर्थ कार्यालय, जगदीशपुर को नामांकन स्थल बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र संबंधित नामांकन स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्याशियों को निर्धारित समय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करना होगा। नामांकन पत्र के साथ शपथ-पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र लगाना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबी रेखा से नीचे के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है। खंडीय चुनाव अधिकारी ने बताया कि अमेठी एवं बाराबंकी जनपदों से संबंधित कुलाबा समितियों के चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा, ताकि कृषक एवं जल उपभोक्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी कर सकें।

       

25 सितंबर को अधिसूचना जारी, 28 अक्टूबर को होगी मतगणना और परिणाम की घोषणा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |