Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 30 सितंबर तक लगेगा लोक कल्याण मेला


प्रतापगढ़। जिले में अपर उपजिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने मंगलवार को बताया है कि नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि योजना के तहत प्रथम ऋण के नए आवेदन, ऋण स्वीकृति, वेंडर्स की प्रोफाइलिंग तथा स्कीम लिंकेज के माध्यम से वेंडर्स एवं उनके परिवार के सदस्यों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पथ विक्रेताओं, रेहड़ी एवं फेरी वालों को 15 हजार रुपये तक का प्रथम ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। ऋण की वापसी एक वर्ष में 12 मासिक किस्तों के माध्यम से करनी होती है। योजना के तहत किसी प्रकार की बैंक गारंटी की आवश्यकता नहीं है। ऋण का समय से पहले अथवा समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 50 से 100 रुपये तक का मासिक कैशबैक भी दिया जाएगा। योजना में प्रथम ऋण की समय से वापसी करने पर द्वितीय किस्त के रूप में 25 हजार रुपये तथा द्वितीय किस्त की वापसी पर तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं, रेहड़ी एवं फेरी वालों से योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |