Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजना हेतु समय-सारिणी जारी


प्रतापगढ़। जिले में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होने मंगलवार को बताया है कि शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डेटा तैयार करने एवं डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने का कार्य 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालयध्एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक किया जाएगा। वहीं, छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों में पाई गई त्रुटियों को शिक्षण संस्थान स्तर से सही करने के लिए 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डेटा को लॉक करने की प्रक्रिया 17 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। समिति द्वारा त्रुटिरहित एवं संदिग्धध्अवशेष शुद्ध डेटा वाले छात्रों के संबंध में निर्णय लेकर जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से डेटा लॉक किया जाएगा। समय-सारिणी के अंतिम चरण में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक छात्रवृत्ति धनराशि के अंतरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक किए गए डेटा के आधार पर पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से छात्र-छात्राओं के आधार सीडेडध्एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे धनराशि अंतरित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |