लखनऊ। भागू खेड़ा चैकी प्रभारी आशीष कुमार तथा थाना मोहनलालगंज प्रभारी की कार्यप्रणाली की क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
भागू खेड़ा चैकी क्षेत्र के जैती खेड़ा, भागू खेड़ा, सोहावा, मरूई सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। गांवों में किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने से ग्रामीणों को राहत मिल रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक चैकी प्रभारी आशीष कुमार आम लोगों से संवाद बनाए रखने का प्रयास करते हैं। वहीं थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय रहती है। पुलिस की इस कार्यशैली से गांव के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर अंकुश लगाने तथा छोटी-बड़ी समस्याओं के समय से समाधान में मदद मिलती है। क्षेत्र के प्रधानों से लेकर आम ग्रामीणों तक ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह लगातार जनसुनवाई और क्षेत्र में निगरानी बनी रहनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस यदि इसी तरह जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करती रही तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। ग्रामीणों ने चैकी प्रभारी आशीष कुमार और थाना मोहनलालगंज प्रभारी के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में इसी तरह सक्रियता बनाए रखने की अपेक्षा की है।
