अमेठी: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 की स्थिति बदहाल
September 05, 2026
अमेठी । नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में विकास कार्य न होने से नाराज आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत पर अनदेखी का आरोप लगाया।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 सालों से उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं किए गए हैं जिससे वहां लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।एक बार यहां के ग्रामीण।विकास कार्य न होने से नाराज होकर वोट का बहिष्कार भी कर चुके हैं। दरअसल अमेठी कस्बे के वार्ड नंबर 2 में हालात बद से बदतर है।यहां विकास कार्य न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले यहां काफी प्रयास के बाद नालियां बनी भी तो उस पर पटिया नहीं डाली गई इसके साथ ही कई जगह बीच में ही काम छोड़ दिया गया।अब यहां के रहने वाले लोग एक बार फिर मुखर हो गए हैं।उन्होंने नगर पंचायत अमेठी पर अनदेखी का आरोप लगाया है ।आपको बता दें यह वार्ड दलित बाहुल्य है।वार्ड के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि यहां 15 सालों से कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। नालियां बनी भी है तो उस पर पटिया नहीं डाली गई जिससे रोज घटनाएं होती रहती हैं यहां पर अंबेडकर पार्क बनाने का वादा किया गया उसे भी पूरा नहीं किया गया।दलित बस्ती होने के कारण इस मोहल्ले की अनदेखी की जा रही है।वही मोहल्ले के रहने वाले और रमेश ने बताया कि हम लोग चमार जाति से आते हैं इसलिए हम लोगों को अछूत माना गया है।15 सालों से यहां पर कोई विकास कार्य नहीं किए गए हैं।आज तक ना तो कभी सभासद आया और न हीं कभी नगर पंचायत के अध्यक्ष हम लोगों की स्थिति को देखने आए।अंबेडकर पार्क बनवाने का वादा किया गया था वह भी पूरा नहीं हुआ।नपाई तो कई बार हुई लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। नालियां बनाई गई लेकिन उस पर पटिया नहीं डाली गई जिससे बच्चे बूढ़े गिरकर चोटिल होते हैं।कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत में की गई लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
