Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मीराबाई चानू ने 28 साल बाद जीता मेडल! सिल्वर जीत रचा इतिहास


2026 एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. मीराबाई चाहे गोल्ड मेडल ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, क्योंकि भारत एशियाई खेलों में 1998 से कोई पदक नहीं जीत पाया था. वहीं यह मीराबाई का व्यक्तिगत तौर पर भी पहला एशियाई गेम्स मेडल है.

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 के स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम वजन उठाया था. स्नैच राउंड के बाद वह तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि नॉर्थ कोरिया की रि सोंग गम ने 94 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया था. नॉर्थ कोरियाई एथलीट ने क्लीन एंड जर्क में भी दबदबा बनाए रखा और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

आमतौर पर क्लीन एंड जर्क को मीराबाई का मजबूत पक्ष माना जाता है, लेकिन वो सोंग गम के खिलाफ टिक ही नहीं पाईं. रि सोंग गम का कुल स्कोर 215 किलो रहा, जबकि मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया. क्लीन एंड जर्क में नॉर्थ कोरिया की एथलीट ने 121 किलो वजन उठाया, जबकि भारत की एथलीट ने 111 किलोग्राम.

एशियन गेम्स में भारत का वेटलिफ्टिंग में आखिरी मेडल साल 1998 में आया था. 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों में करनम मल्लेश्वरी ने महिलाओं की 63 किलोग्राम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था. उसके बाद 28 साल में भारत एशियाई खेलों में कभी भी मेडल नहीं जीत पाया था.

अब आखिरकार 2026 जापान एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने उस मेडल के सूखे का अंत कर दिखाया है. मीराबाई 2020 टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट हैं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतकर आ रही थीं. इसके चलते उन्हें एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉर्थ कोरियाई एथलीट रि सोंग गम ने शुरुआत से ही अपनी ताकत के बलबूते दबदबा बनाकर रखा.

भारत अब तक 2026 एशियन गेम्स में कुल 11 मेडल जीत चुका है. अब तक सिर्फ महिला क्रिकेट टीम ही गोल्ड पर निशाना साध पाई है, उसके अलावा भारत के खाते में 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं. मेडल टेबल में भारत 11 पदकों के साथ 11वें स्थान पर है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |