Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ICC रैंकिंग में हैरी ब्रूक का जलवा, टेस्ट में नंबर-1


इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) का आईसीसी की रैंकिंग में जलवा देखने को मिल रहा है. ताजा अपडेट में ब्रूक टेस्ट फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज हैं. इसके साथ वनडे और टी20 फॉर्मेट की रैंकिंग में भी उनका दबदबा देखने को मिल रहा है. लगातार बल्ले से कमाल करने वाले ब्रूक को रैंकिंग में फायदा पहुंच रहा है. बीते मंगलवार (22 सितंबर) श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में ब्रूक ने 67 रनों की शानदार पारी खेली थी

टेस्ट रैंकिंग में ब्रूक 861 की रेटिंग के साथ अव्वल नंबर पर हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ उनके नीचे दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. स्मिथ के पास 840 रेटिंग प्वाइंट्स हैं.

वनडे रैंकिंग में ब्रूक 12वें पायदान पर हैं. इंग्लिश कप्तान ने ताजा अपडेट में 3 पायदान की छलांग लगाई थी. जिस हिसाब से फॉर्मेट में उनका बल्ला चल रहा है, उसे देखकर यही लग रहा है कि वह जल्द ही खुद को टॉप-5 में शामिल कर लेंगे.

ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई बल्लेबाज टेस्ट में और टी20 दोनों फॉर्मेट में अच्छा हो. अब तक क्रिकेट जगत में इस तरह के बहुत ही कम खिलाड़ी देखने को मिले हैं. ब्रूक इसी श्रेणी के खिलाड़ी हैं. टी20 रैंकिंग में ब्रूक ने खुद को टॉप-5 के अंदर काबिज किया हुआ है. वह 793 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं. यह फॉर्मेट में अब तक उनकी करियर बेस्ट रैंकिंग है. इस तरह तीनों ही फॉर्मेट की रैंकिंग में ब्रूक का दबदबा है.

ब्रूक ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 41 टेस्ट, 42 वनडे और 71 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 70 पारियों में बैटिंग करते हुए ब्रूक ने 53.08 की औसत से 3610 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे की 42 पारियों में बैटिंग करते हुए इंग्लिश बल्लेबाज ने 38.21 की औसत से 1452 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 7 अर्धशतक निकले. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 62 पारियों में ब्रूक के बल्ले से 1702 रन निकल चुके हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |