Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः वंदे मातरम के सामूहिक गायन से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश! 25 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा आयोजन


पीलीभीत। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के निर्देशन में आयोजित होने वाले ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर बुधवार को चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य, तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।प्रेस वार्ता में बताया गया कि ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देश के प्रति गौरव, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति, ब्रज प्रांत के सहमंत्री का दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार विद्यालय आगमन पर आरपी गंगवार का विद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। प्रबंधक डॉ. डीके गंगवार एवं प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया। विद्यालय परिवार ने आरपी गंगवार को नवीन दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। आरपी गंगवार, सहमंत्री भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रांत, प्रबंधक डॉ. डीके गंगवार, साहूकारा के प्रधानाचार्य अशोक, बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रवि शरण सिंह, संतराम शिशु मंदिर अशोक कॉलोनी के कुरेंद्र पाल सिंह तथा  प्रधानाचार्य सुभाष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रतिनिधि मौजूद रहे।वक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |