Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः एसबीआई शाखा प्रबंधक ने शिक्षकों को सम्मानित कर जताया आभार! बीआरसी में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 20 शिक्षकों को डायरी और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित


बीसलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी परिसर में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। वरिष्ठ संकुल शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा और शिक्षक दिवस के संदेशों को सुना।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बीसलपुर के मुख्य शाखा प्रबंधक आनंद स्वरूप और उनके सहयोगियों ने शिक्षकों को डायरी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। करीब 20 शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सम्मान पाने वाले शिक्षकों में मृदुला, दया शंकर, मुकेश अवस्थी, मुईन अहमद खां, सोमपाल राठौर, सौरभ सदन बाजपेई, संदीप सुमन और सत्यम कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन सोमपाल उर्फ सूरज राठौर ने किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |