Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें! भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश


पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। डीएम और एसपी ने ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जांच कराने और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित पात्र परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में देरी न हो और पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले। अधिकारियों ने जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |