अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र द्वारा थाना शिवरतनगंज अन्तर्गत व जनपद के थानों द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न्न थानाक्षेत्र में भीड़भाड़ में एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चैराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गयी । लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को अमेठी पुलिस ने कानून-व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। बारिश की परवाह किए बिना पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, चैराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीमों ने सड़क पर मौजूद लोगों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बारिश के बावजूद पुलिस बल के सड़कों पर सक्रिय रहने से आम लोगों में सुरक्षा का संदेश पहुंचा। अधिकारियों ने पैदल मार्च के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की मौजूदगी और गश्त की स्थिति का भी निरीक्षण किया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिसकर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। मौसम चाहे जैसा हो, आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही नागरिकों में विश्वास कायम करना है। बारिश के बीच पुलिस का यह पैदल मार्च महज गश्त तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमजन को यह भरोसा दिलाने का प्रयास भी रहा कि विपरीत मौसम में भी पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
अमेठीः बारिश में भी नहीं थमी पुलिस की कदमताल, सड़कों पर उतरकर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
September 27, 2026