Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन


  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कन्नौज मे सेवा दिवस का शुभारंभ
  • जिला अस्पताल मे हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन


कन्नौज। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कन्नौज जिले मे सेवा दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे। इस मौके पर सदर विधायक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व तिर्वा विधायक व राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन जनसेवा राष्ट्र निर्माण और समरसता को समर्पित है। उनके जन्मदिन को श्सेवा दिवसश् के रूप मे मनाकर हम उनके सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। जिला अस्पताल में आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।ष्

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने उपस्थित जनसमूह और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ष्रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी नेतृत्व मे आज पूरा देश सेवा पखवाड़े के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद का संकल्प ले रहा है।ष् इस मौके पर रक्त दाताओं ने 30 यूनिट रक्त डोनेट किया। 

इसके अतिरिक्त सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कन्नौज द्वारा क्रय किए गए पैडल रिक्शा एवं टिपर वाहनों को मंत्री असीम अरुण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा इन वाहनों से नगर की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनेगी। रक्त दान कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिमन्यु सिंह ब्डै जिला गोपाल नारायण द्विवेदी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन डॉ सरित द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |