लखनऊ । लखनऊ के चिनहट तिवारीगंज, उत्तर धौना का देश और राजधानी लखनऊ का नाम रोशन करने वाले जिओ स्टार और एमटीवी के टॉप शो हसल 5 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शब्द शिल्पी आर मृदुल अपने होमटाउन लखनऊ पहुंच कर सीधे अपने पुराने कॉलेज लोक बंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज अपने सभी शुभचिंतकों और रैपर सहयोगियों के साथ गये , जहाँ ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया । बताते चले कि पूर्व छात्र मृदुल शुक्ला (आर मृदुल )जिन्होंने 2019 में लोक बंधु राज नारायण इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास किया।
इनकी मां रंजना शुक्ला कॉलेज में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही थी। इनका पूरा परिवार आनंदी वाटर पार्क के निकट नेवाज पुरवा, जुगौर लखनऊ में रहता है।
कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सलिम जी ने मृदुल शुक्ला को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और बताया कि यह बच्चा शुरू से अलग तरीके से रहता था और इसके हर बात का अंदाज भी अनोखा रहा आज बड़ी खुशी हो रही है कि अपनी कला रैपर द्वारा लोगों का चहेता बना हुआ है और हमारे स्कूल का नाम रोशन कर रहा है।
स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री मोहिनी सिंह ने मृदुल को प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर देकर शुभकामना दिया और कहा कि मृदुल शुक्ला अपने तरीके से समाज की समस्याओं को बताने का प्रयास कर रहे हैं हम सभी की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
कॉलेज के प्रबंधक शिवकुमार सिंह ने अपने होनहार कॉलेज के छात्र को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप अपनी भाषा और बोली के द्वारा अपने तरीके से कहानी बता रहे हो वह बहुत अच्छा है जैसे कवि कविता के द्वारा बताता है वैसे आप अपनी सोच, सामाजिक बातों को शब्दों द्वारा व्यक्त कर रहे हो जो आधुनिक रूप से लोगों को पसंद आ रहा है। हमारी शुभकामना आपके साथ है खूब तरक्की करो और अपने परिवार का नाम रोशन करो।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में बहुत से फॉलोअर और कॉलेज के स्टाफ के साथ-साथ परिवार के लोग मौजूद रहे जिसमें पिता अशोक कुमार शुक्ला, मा रंजना शुक्ला ,बहन सुरभि शुक्ला ,चाचा अजय प्रकाश शुक्ला, प्रमुख सहयोगी रैपर अर्पित जी, कॉलेज प्रबंधन से अमरेंद्र सिंह टिंकू द्वारा यह सम्मान का कार्यक्रम किया गया।
