Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: शिक्षक दिवस पर काव्य संध्या का भव्य आयोजन।तीन कवयित्रियों समेत पांच विभूतियों का होगा सम्मान

सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार 5 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिले के साहित्यकार, कवि, शिक्षक एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस काव्य संध्या में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन कवयित्रियों कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय एवं अनुपम वाणी को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित कवियों में अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी 'मेघ', सुधाकर पांडेय 'स्वदेश प्रेम', प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद दयालु, मदन चौबे एडवोकेट तथा धर्मेश चौहान एडवोकेट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं जनपदवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर काव्य संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |