लखनऊ। सरोजनी नगर में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एलडीए कॉलोनी (सेक्टर क्1, कानपुर रोड) में 18वें ‘रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया। वर्ष 2022 में शुरू हुई इस डिजिटल क्रांति का उद्देश्य युवाओं को उनके घर के पास ही आधुनिक तकनीकी ज्ञान, ई-गवर्नेंस सेवाएँ और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय रण बहादुर सिंह जी की प्रेरणा से इस पहल की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल ज्ञान केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार की आधारशिला है। सरोजनी नगर के युवाओं को श्क्लिक से करियर तकश् का सफर तय कराकर श्विकसित भारतश् की नई पीढ़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है।
ज्ञात हो अब तक स्थापित 17 केंद्रों से 9,000 से अधिक नागरिकों को निःशुल्क ई-गवर्नेंस सेवाएँ और 1,250 से अधिक युवाओं को डिजिटल कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। क्षेत्र के 60 विद्यालयों में 500 कंप्यूटर, 44 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस और 31 कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं।
इस अवसर पर पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सेक्टर संयोजक सर्वेश पाण्डेय, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित सहित कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
