Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी भाजपा विधायक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,सहायिकाओं को किया सम्मानित


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में बाल विकास परियोजना बख्शी का तालाब द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से जुड़कर उनके संबोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं, रसोइयों, बालिकाओं तथा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अभिभावकों को विधायक योगेश शुक्ला ने सम्मानित किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 किए जाने के साथ ही उपचार हेतु ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्णय सराहनीय एवं स्वागत योग्य है,इसके लिए मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। इस दौरान सीडीपीओ रेनू शुक्ला सहित पूनम सिंह,भावना दीक्षित, सैलजा मिश्रा,आरती सुमन,अरुणा बाजपेई,संजेश सिंह, असित शुक्ला,कपिल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |