संग्रामपुर: 11 हजार वोल्ट तार टूटा, आवागमन ठप
September 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के मिश्रौली- हाथ किला पर 11000 वोल्ट का हाई टेंशन बिजली का तार टूटने पर मिश्रौली- हाथ किला मार्ग घंटो बाधित रहा। स्थानी लोगों के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से तार को हटाया गया और रास्ता खाली किया गया जिसके कारण घंटों आवागमन बाधित रास्ता खुला और राहगीर आने जाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग की लाइन में आलोक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे बिजली के तार को कटवाया और सड़क पर पड़े तार को हटाकर लाइन को ठीक किया गया विद्युत लाइन दुरुस्त होने के बाद मार्ग का आवागमन पुनः शुरू कर दिया गया। हालांकि तार गिरने पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई विभाग की सक्रियता के कारण टूटा हुआ तार चुस्त दुरुस्त हो गया और बिजली भी संचालित कर दी गई।
