Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः समाधान दिवस में 110 शिकायतें, 16 का मौके पर निस्तारण! सीआरओ की अध्यक्षता में अधिकारियों ने सुनीं फरियादें


सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, बिजली समेत अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

समाधान दिवस में कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सीआरओ ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, ट्रेनी नायब तहसीलदार विशाल सिंह, राजस्व निरीक्षक अब्दुल हमीद, रामदेव यादव और राम समुझ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |