Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में गूंजा नए भारत का संदेश


बल्दीराय/सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड बल्दीराय स्थित विधा बालिका इंटर कॉलेज, बल्दीराय में भव्य चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला और विचारों के माध्यम से नए भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री विशाल जायसवाल सम्मिलित हुए। इस दौरान जया किशोरी दुबे, जितेंद्र मिश्रा एवं अमर बहादुर विश्वकर्मा सहित अन्य अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री सुखदेव यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार की मौजूदगी रही। अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर उकेरी, वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने ओजस्वी विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और युवा शक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छात्राओं का उत्साह, रचनात्मकता और नए विचार आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |