Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: धान की फसल देखने खेत पहुंचे युवक को सांप ने डसा! हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दी 108 एंबुलेंस को सूचना, सीएचसी में चल रहा उपचार


बीसलपुर। थाना क्षेत्र के हेतम नगला गांव में बुधवार को धान की फसल देखने खेत पहुंचे एक युवक को विषैले सर्प ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हेतम नगला निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र रोशन लाल बुधवार को खेत में खड़ी धान की फसल देखने गए थे। फसल का निरीक्षण करते समय अचानक एक सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और वीरेंद्र कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सर्पदंश की घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |