Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः वांछित आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद, पुलिस ने दबोचा! 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस मिला,मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा बढ़ाई


बीसलपुर। अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दियोरिया कलां थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को थाना पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 166ध्2026 में वांछित दानवीर पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम महेशापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 3ध्25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल मुजम्मिल खां और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |