Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 05 शिकायतों का हुआ निस्तारण! शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से करें-जिलाधिकारी


प्रतापगढ। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रानीगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 183 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 183 शिकायतों में से 94 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 51, विकास विभाग से 10 एवं 28 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।

डीएम ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने और शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हो। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की अनदेखी या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय पर और सही तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए और विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जमीन संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, जिससे लोगों को न्याय मिल सके और विवादों का स्थायी समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र एवं गरीब व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए। इसके लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सतर्कता बरतें और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रानीगंज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |