प्रतापगढः अजगरा महान संवाद में योगेश प्रताप सिंह और राजीव सिंह ने रचा इतिहास! अजगरा संवाद सम्मान’ के विजेता बने योगेश व राजीव को मिला ‘अजगरा यक्ष सम्मान’
September 19, 2026
प्रतापगढ़। अजगरा की ऐतिहासिक धरती पर प्रश्न, तर्क और चिंतन की भारतीय परंपरा को समर्पित ‘अजगरा महान संवाद 2026’ में जनपद के दो प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।महाभारत के प्रसिद्ध यक्षदृयुधिष्ठिर संवाद की वैचारिक परंपरा से प्रेरित इस आयोजन में लगभग छह घंटे तक चले विचार-विमर्श के बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। इसमें प्रज्वल शुक्ला को अजगरा युधिष्ठिर सम्मान, योगेश प्रताप सिंह को अजगरा संवाद सम्मान तथा राजीव कुमार सिंह को श्अजगरा यक्षश् सम्मान प्रदान किया गया। योगेश प्रताप सिंह ने अजगरा संवाद सम्मान प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया,जबकि राजीव कुमार सिंह ने ‘आज का यक्ष’ का खिताब प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। राजीव कुमार सिंह को एक लाख रुपए तथा योगेश प्रताप सिंह को एक लाख एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने की जानकारी आयोजन से संबंधित पोस्ट में दी गई है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के समक्ष प्रतिदिन ऐसे प्रश्न रखे गए, जिनमें सामान्य ज्ञान से अधिक नैतिकता, तर्क, समाज, धर्म, न्याय और मानवीय मूल्यों पर चिंतन की अपेक्षा थी। अंतिम दौर का प्रश्न था। “यदि हर प्रश्न का उत्तर मिल जाए, तो क्या मनुष्य अधिक बुद्धिमान होगा या प्रश्न पूछने की क्षमता खो देगा?” इस प्रकार के प्रश्नों ने प्रतिभागियों को केवल उत्तर देने के बजाय उत्तर के पीछे छिपे दर्शन और मानवीय दृष्टिकोण पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। दोनों की इस उपलब्धि पर डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह, दीपेश दुबे एवं डॉ अजीत प्रताप सिंह ,शिवेश दुबे,डॉ सुनील प्रताप सिंह एवं डॉ विनोद त्रिपाठी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए योगेश प्रताप सिंह एवं राजीव कुमार सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के वैचारिक आयोजनों में जिले के प्रतिभागियों की सफलता निश्चित रूप से गौरव का विषय है।अजगरा महान संवाददृ2026 ने यह संदेश दिया कि प्रश्न केवल उत्तर पाने के लिए नहीं होते, बल्कि समाज को सोचने, संवाद करने और अपने विचारों को नए सिरे से परखने का अवसर भी देते हैं।
