प्रतापगढः वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ आश्रय चाइल्ड केयर का शुभारंभ! बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य - डॉ 0 दिलीप वर्मा
September 30, 2026
प्रतापगढ़। कचेहरी रोड स्थित जीआईसी परिसर के समीप श्री श्याम कॉम्प्लेक्स में आश्रय चाइल्ड केयर का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा-अर्चन के पश्चात संस्थान के प्रबंधक राम आसरे वर्मा ने फीता काटकर चाइल्ड केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपस्थित डीईआईसी मैनेजर सीएम शुक्ल,डॉ 0 अनामिका सिंह,डॉ 0आयुष द्विवेदी,डॉ समीना परवीन,डॉ नेहा मिश्रा,डॉ आर के सिंह, डीपीएम डॉ 0 आर बी यादव, महेश सिंह डिप्टी डीआईओ,एक्टिव मेंबर डॉ निखिल सिंह सहित अन्य अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने आश्रय चाइल्ड केयर के संचालक डॉ. दिलीप वर्मा (एमबीबीएस, डीसीएच, डीएनबी) को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वैदिक मंत्रों की गूंज और मंगलकामनाओं के बीच हुए उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने चाइल्ड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान डॉ. दिलीप वर्मा ने बताया कि आश्रय चाइल्ड केयर का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उचित चिकित्सकीय परामर्श और अभिभावकों को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी मुस्कान से बढ़कर कुछ नहीं है तथा संस्थान के माध्यम से संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के चिकित्सक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने आश्रय चाइल्ड केयर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे बच्चों एवं अभिभावकों के लिए उपयोगी पहल बताया। इस दौरान प्रमुख रूप से कपिल मिश्र,इं0 राम अचल मौर्य,बब्बू मौर्य, हैप्पी सिंह, एडवोकेट अजीत शर्मा, अभिषेक दूबे,अरविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
