Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर भाजपा नेता से मारपीट का आरोप, थाने में ढावा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

श्रद्धा सबुरी के मालिक व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
सोनभद्र। नगर क्षेत्र स्थित एक ढाबे में भोजन के दौरान खाने में कीड़े मिलने की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार हर्ष नगर वार्ड संख्या-13 निवासी एवं भाजपा सोनभद्र नगर मंडल के उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय अपने मित्र अमन मौर्य के साथ 20 अगस्त की रात करीब 11:45 बजे पार्टी कार्यक्रम से लौटने के बाद रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रद्धा-सबुरी ढाबा पर भोजन करने पहुंचे थे। आरोप है कि भोजन परोसे जाने के बाद खाने में कीड़े दिखाई दिए, जिसकी जानकारी उन्होंने ढाबा संचालक विनोद जायसवाल को दी। इस पर संचालक ने कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करते हुए बात को टाल दिया।
पीड़ित का आरोप है कि भोजन का भुगतान करने के दौरान इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ढाबा संचालक विनोद जायसवाल और उसके चार कर्मचारियों ने उन्हें कैश काउंटर के पास एक कमरे में ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में उनकी बाईं आंख, हाथ, पैरों, पीठ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।
सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह शुगर के मरीज हैं और चोटों के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही हिन्दुआरी चौकी इंचाज ने बताया कि खाने को लेकर मार पीट हुआ है कुछ लोगो का 151 किया जाएगा।पूर्व में भी मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |