लखनऊः पति ने पत्नी को घर से बाहर निकल दिया,दहेज उत्पीड़न, नवजात बेटी सहित घर से निकाले जाने का आरोप,पीड़िता ने कहा नहीं मिल रहा न्याय
August 23, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र में एक युवती ने मुख्यमंत्री को जनसुनवाई पोर्टल आरजीएस के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर नाबालिग अवस्था में विवाह, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घर से निकाले जाने के महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज न करने और केवल सुलह कराकर वापस भेजने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित महिला ऐमन पुत्री जमालू के अनुसार,उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2009 है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 13 जनवरी 2024 को, जब उसकी उम्र करीब 15 वर्ष थी, तौसीब पुत्र यूनुस उसे बहला-फुसलाकर इटौंजा स्थित अपने घर ले गया और उसे पत्नी के रूप में रखने लगा। पीड़िता का दावा है कि उसके माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप,शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल में पति,ससुर द्वारा दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल और 50 हजार नकद की मांग की। मांग पूरी न होने पर कथित रूप से गाली-गलौज का आरोप लगाया है।
