Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन।

रॉबर्ट्सगंज, 10 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में सोमवार को छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और ध्वज संहिता का पालन करने पर विशेष जोर दिया। छात्राओं के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के माहौल से गुंजायमान हो उठा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |