संग्रामपुर: लखनऊ बस सेवा शुरू, चालक-कंडक्टर का स्वागत
VIDHAN KESARIAugust 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर मुख्यालय से लखनऊ के लिए बस सेवा की शुरुआत आज सोमवार से शुरू कर दी गई बस पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बस चालक व कंडक्टर का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया। सुबह लगभग 8रू30 बजे कालखंड चैराहे पर सरकारी बस देखकर लोगों ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दी बस की शुरुआत के लिए संग्रामपुर क्षेत्र के वासी व कांग्रेसी नेता बृजेश मिश्रा ने पूर्व में लिखित मांग की थी कि स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में चलाई गई बस सेवा बंद कर दी गई है उसे पुनः चालू किया जाय । संग्रामपुर वासियों की मांग पर अमेठी डीआरएम ने आज संग्रामपुर से बस सेवा की शुरुआत कर दी। लगभग एक दर्जन सवारी बस पर बैठकर अमेठी के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर सभी लोगों ने इस सुविधा की सराहना की और आपस में लड्डू खाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर बृजेश मिश्रा राजेश शुक्ला बृजेंद्र सिंह लोहा मनोज सिंह अमित तिवारी राधेश्याम सिंह सभाजीत शुक्ला आदि लोगों ने बस चालक को माला पहनाया ।