मुसाफिरखानाः पीस कमेटी का हुआ आयोजन
August 24, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। कोतवाली मुसाफिरखाना अंतर्गत आगामी त्यौहारों को देखते हुए पीस कमेटी का आयोजन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मुसाफिरखाना के प्रांगण में बारावफात रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने एक पीस कमेटी का आयोजन किया जिसके अंतर्गत हर समुदाय के लोग उपस्थित रहे और सभी त्योहारों को लेकर मिलजुल कर उत्साह पूर्वक मनाने के लिए बातचीत की गई तथा त्योहार मनाने में कोई भी समस्या उत्पन्न हो उसके लिए सभी वर्गों से पूछा गया सभी ने अपनी समस्याओं को बताया जिसको निदान के लिए बात की गई इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर गोपाल मणि मिश्रा मोहित कुमार मिश्रा तथा मौलाना आमिर अशफाक अहमद सत्येंद्र सिंह प्रधान चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल अग्रहरि फिदा हुसैन प्रधान तथा काफी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।
