संग्रामपुर: गड्ढों में पानी, ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग
August 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा गांव से होते हुए उत्तर गांव के रास्ते दर्जनों गांवों को जोड़ती अमेठी को जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है जिसमें बरसात का पानी भर जा रहा है जिससे ग्रामीणों और राहगीरों दोनों लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। पूर्व प्रधान सदाशिव मिश्रा ने बताया कि बीते कई वर्षों से जल भराव से हम लोग परेशान हैं वेद प्रकाश मिश्रा के घर से रवीन्द्र पाण्डेय के घर तक लगभग 300 मीटर सड़क उधर बरइन टोला से सागर की फैक्ट्री तक सड़क पूरी तरह खराब हो गई है। सियाराम ने मांग की हम लोगों ने कई बार समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। सुरेश गुप्ता -मुरारी मिश्रा-प्रीतम मिश्रा - अतुल मिश्रा राम कमल आदि एकत्रित होकर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग उठाई
