Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: तारापुर आरआरसी सेंटर बना घरेलू काम का ठिकाना


संग्रामपुर/अमेठी। ग्रामसभा के साफ सफाई के उपरांत गांव में एकत्रित कचड़े को लाकर एक सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए बनाया गया केन्द्र ( आर आर सी ) जिसमें व्यक्तिगत कपड़ा सूखने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है इतना ही नहीं गांव की गलियों की साफ सफाई का एक भी कचड़े का अंश भी अभी तक भवन तक पहुंचा नहीं है।इस गांव में कचड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन खरीदा गया है कि नहीं लेकिन गांव के गलियारों की सड़कों पर दिखाई नहीं देता है।यही तारापुर ही नहीं संग्रामपुर में 80 फीसदी आर आर सी सेंटर का यही हाल हो गया है। जो पूर्ण हुए भवन की हालत है उनमें सोनारीकनू,सरैया कनू, भावलपुर,गोरखापुर,कंसापुर, मधुपुर खदरी, संग्रामपुर, नेवादा कनू, उत्तर गांव,जोगा -अम्मरपुर, चण्डेरिया, बनवीरपुर बदलापुर मड़ौली आदि गांव में भवन पूर्ण होने के उपरांत कचड़ा केंद्र तक नहीं जाता है ग्रामीणों का कहना है कि कचड़ा ढोने के लिए वाहन है या नहीं इसकी जानकारी इसलिए नहीं है कि ग्राम पंचायत का ई-रिक्शा गांव की गलियों में दिखाई दे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |