संग्रामपुर: सालभर सड़क पर जलभराव, स्थायी समाधान नदारद
August 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंप से शीतला गंज खेदा से जाने वाला सम्पर्क मार्ग जो इंटौरी -चुलिहा- के रास्ते वंशवनपटी विशेषरगंज -कालिकन मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर चुलिहा गांव के पास लगभग 50 मीटर पानी साल भर भरा रहता है।जिसके कारण राहगीर स्कूली बच्चे व स्थानीय लोगों को आने -जाने में समस्या होती है।इंटौरी के अध्यापकों का कहना है कि प्रतिदिन इसी रास्ते पर आना पड़ता है लेकिन पानी भरे होने के कारण हम लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है।किसान व अन्य राहगीरों ने इस समस्या के निदान की मांग उठाई उनका कहना है कि घरों के नाबदान से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है इसका निदान नहीं किया जा रहा है जोकि यह ग्राम पंचायत के द्वारा किया जा सकता है।
