संग्रामपुर: टूटी लकड़ी के पुल पर महिला का क्षत-विक्षत मिला शव
August 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के मालती नदी में टूटे लकड़ी के पुल पर अटकी महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला जानकारी मिलते ही अमेठी सीओ मनोज मिश्रा व थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मौके पर पहुंच का शव को पानी से बाहर निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बीते 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को शिवपुर -करनाईपुर निवासी राजेश कुमार ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी कि उनकी 40 वर्षीया पत्नी संजू देवी शनिवार 22 अगस्त से गायब है। पीड़ित की तहरीर पर थाना संग्रामपुर में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।आज मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे जानकारी मिली की शिवपुर - खौपुरबुजुर्ग के बीच मालती नदी के टूटा लकड़ी के पुल पर एक क्षत -विक्षत अवस्था में शव पड़ा हुआ है घटना की सूचना आग की तरह फैलने लगी और नदी के दोनों तटों पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा सूचना मिलने पर अमेठी सीओ मनोज मिश्रा और थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया शव मिलने की सूचना लकड़ी के टूटे पुल पर खौपुरबुजुर्ग व शिव पुर गांव के पास शव पड़ा है।कपड़े के पहनावे से महिला होना सुनिश्चित हो रहा है शव क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा।
