Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत


अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहबरी की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक कोरारी चैराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव निवासी टिकरी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार यादव बाइक से शाहबरी की तरफ से आ रहा था। कोरारी चैराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अमेठी कोतवाली पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |