Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जलभराव से बेहाल ग्रामीण, इंटरलॉकिंग रास्ता बदहाल


अमेठी। थाना क्षेत्र के डेढ़पसार गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ वर्ष पहले ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए इंटरलॉकिंग रास्ते पर इन दिनों कई दिनों से पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्ते की स्थिति बदहाल हो गई है।ग्रामीणों के मुताबिक, इंटरलॉकिंग सड़क से गांव के सैकड़ों लोगों का रोजाना आवागमन होता है। जलभराव के चलते राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, रास्ते के आसपास गंदगी का अंबार लगा होने से लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर जमा हो रहा है। लगातार पानी भरे रहने से इंटरलॉकिंग रास्ता भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने लगा है, जिससे आवागमन और अधिक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक न तो रास्ते की साफ-सफाई कराई गई और न ही पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने तथा रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |