सुलतानपुर। जनपद पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने दिनांक 02 अगस्त 2026 को ग्राम लोलेपुर चैहानी में हुई मोहम्मद शाकिब की हत्या की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर में घटित हत्या की घटना के अनावरण हेतु चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने अथक प्रयास कर घटना का खुलासा किया। दिनांक 02.08.2026 की रात्रि को लगभग 25 वर्षीय मोहम्मद शाकिब, निवासी ग्राम लोलेपुर चैहानी, थाना कोतवाली नगर अपने निवास से किसी कार्य से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिवार द्वारा तलाश करने पर अगले दिन घर से लगभग 200 मीटर दूर तालाब के किनारे उसका शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए।मृतक के पिता सहबान उर्फ उस्मान अली, निवासी ग्राम फरीदीपुर, थाना गोसाईंगंज,की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में एसओ एवं थाने के प्रभारी द्वारा चार टीमें लगाई गई थीं।पुलिस की कार्रवाई एवं अनावरण
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की तलाश की गई। जांच में पता चला कि मृतक शराब पीने का शौकीन था। मोहम्मद शाकिब मूल रूप से ग्राम फरीदीपुर, थाना गोसाईंगंज का निवासी था और अपनी ननिहाल ग्राम लोलेपुर चैहानी में रहता था। नानी ने उसे पक्का मकान तथा पांच बिस्वा जमीन दी थी। मृतक के पास हाईवे (लखनऊ-बनारस) के पास पांच बिस्वा जमीन थी, जिसे जहीनुद्दीन निवासी भुलौली को 48 लाख रुपये में एग्रीमेंट पर बेचा गया था। इसमें दो लाख रुपये एडवांस लिया गया था। शेष रकम बैनामा करने के बाद लेनी थी। इसके लिए नया खाता खुलवाया गया था, जिसमें उसके मामा इलियास के लड़के अदीब अनवर उर्फ गोलू को नॉमिनी बनाया गया था।मृतक की पत्नी की जानकारी के अनुसार जब उसने अपने भाइयों से यह बात कही कि यदि जमीन भाई की बहन के नाम ट्रांसफर हो जाए तो यह जमीन हमारी बहन के नाम आ जाएगी और उसकी हो जाएगी, तो सालों को यह लगने लगा कि जमीन का सारा पैसा अब बहन को न देकर स्वयं शराब पीकर एवं मनोरंजन के कामों में खर्च कर देंगे। इसी दौरान मृतक के साले सलमानुल हक उर्फ सलमान एवं कुन्नू पुत्रगण शमशुल हक, निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर ने योजना बनाई। योजना के अनुसार सलमान के पुत्र सरदार ने मृतक को अपने साथ लेकर शराब पिलाई और योजनाबद्ध तरीके से मोहम्मद शाकिब को गांव से बाहर ले गया। वहां पहले से मौजूद अभियुक्तगणकृमोहम्मद हुसैन, मोहम्मद जीशान एवं सलमानुल हक उर्फ सलमानकृपहुंचकर मिले और दुपट्टे से गला दबाकर मोहम्मद शाकिब को मार दिया तथा जल निगम के तालाब में शव फेंक दिया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा राहुल चैराहा क्षेत्र में अभियुक्तों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना से संबंधित अभियुक्त विनोबापूरी के मंगरू की बाग में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर चारों व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 02.08.2026 की रात्रि में मोहम्मद शाकिब की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की बात बताई गई।
