Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य की शिकायत,डीएम से की जांच की मांग


सुलतानपुर /करौंदीकला। जनपद सुलतानपुर के विकासखंड करौंदीकला अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां कागजों में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण दिखाकर धनराशि निकाले जाने का आरोप लगा है, जबकि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। बीबीपुर तिवारी ग्राव निवासी सारिका पुत्री रामलौटन पाण्डेय ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर के उत्तर दिशा में स्थित चकमार्ग संख्या-23, जो गांव के कई घरों को जोड़ता है, बीते करीब 10 वर्षों से उपेक्षित पड़ा है। इस मार्ग पर न तो कोई मरम्मत कार्य हुआ और न ही सड़क निर्माण, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा उक्त मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य कागजों में दिखाकर सरकारी धन का आहरण कर लिया गया, जबकि जमीनी हकीकत में कोई कार्य नहीं कराया गया। पीड़िता के अनुसार इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, यहां तक कि 4 दिसंबर 2025 को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामवासियों का कहना है कि बारिश के समय यह मार्ग और भी दयनीय हो जाता है,जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |