जगदीशपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया दंडेश्वर धाम का दर्शन
August 24, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ने दंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर भक्तगणों पर पुष्प बरसाए। विकास खंड के अंतर्गत आदि गंगा गोमती के किनारे स्थित दंडेश्वर धाम पर आखिरी सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवण टी क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने मंदिर पहुंच कर दर्शन किया तथा उपस्थित भक्तगणों पर पुष्प वर्षा किया साथ ही मंदिर परिसर, घाट का व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अपने मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तों वहीं प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र कुमार पटेल भोर सुबह से ही टीम के साथ मुस्तैद रहे।
