Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: अधिवक्ता पिटाई के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर


जगदीशपुर/अमेठी। चार दिन पूर्व अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। तों वहीं दो को पकड़ने के बाद पुलिस हवा में तीर चला रहीं हैं अधिवक्ता का पुरा परिवार दहशत के साऐ में जीने को मजबूर है। कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे सिनेत मजरे पिछूती पवन कुमार अधिवक्ता जो चार दिन पूर्व रानीगंज से घर के लिए जा रहे थे रास्ते में घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने हमला बोलकर लाठी डंडा लोहे की सरिया से पिटाई करके लहूलुहान कर दिया  गंभीर चोटों के चलते हाथ भी टूट गया वह चिखता चिल्लाता रहा हमला वर गालियां देते हुए  लाठी डंडा बरसाते रहे जान तब बची जब सामने से आ रही 112 नंबर पुलिस की गाड़ी देखकर हमलावर फरार हो गए भुक्तभोगी द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देने के उपरांत पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। भुक्तभोगी ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को गिरफतार करने के बाद शांत बैठीं है  चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर  चल रहे हैं जिससे मुझे व मेरे परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामले को संज्ञान लेकर दो आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है वहीं बाकी बचे चार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |