Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: दो नशा कारोबारी गिरफ्तार, स्मैक बरामद


तिलोई/अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत कोतवाली मोहनगंज पुलिस ने दो नशा कारोबारियों की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है।मोहनगंज पुलिस ने नदीम पुत्र अकीलुर्हमान उर्फ चुन्नु(28 वर्ष)निवासी ऊसर आशापुर रूरू, मेहताब रजा पुत्र जलील अहमद(22 वर्ष )निवासी रस्तामऊ कोतवाली मोहनगंज अमेठी को गिरफ्तार किया है।दोनों के कब्जे से पुलिस ने कुल एक सौ पचास ग्राम स्मैक बरामद किया है।दोनों आरोपित से पुलिस ने जब बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (यूपी 36 ए 8975) के कागज मांगे तो दोनों आरोपित पुलिस को अपने वाहन के कागज दिखा नही सके। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी लिया तो अभियुक्त नदीम के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक व अभियुक्त मेहताब रजा के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने दोनों आरोपित को सुसंगत धाराओं में निरूद्ध कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपितों में से नदीम का अपराधिक इतिहास है।नदीम के खिलाफ पूर्व से मोहनगंज कोतवाली में एससी एसटी, एनडीपीएस समेत कई संगीन मुकदमे पंजीकृत हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |