Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दीवार ढहने से वृद्ध की मौत, कोहराम! एसडीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीएम के लिए भेजा गया शव


लालगंज/प्रतापगढ़। अचानक दीवार गिरने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम छा गया। लालगंज कोतवाली के मोठिन गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर छप्पर में सो रहे बुजुर्ग की दीवार के नीचे दब जाने से मौत हो गयी। गांव के नासिर अली 70 पुत्र महबूब अली छप्पर मे सो रहे थे कि अचानक दीवार गिर गयी। लोगों ने आननफानन में घायल नासिर को मलबे से बाहर निकलवाया। गांव में प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। असरही के समीप रास्ते मे ही नासिर की सांसे थम गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। मृतक खेती किसानी किया करता था। मृतक के बच्चों शब्बीर, शकील व अफसर तथा बेटी सारजहां का निकाह हो चुका है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम वाचस्पति सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होने क्षेत्रीय लेखपाल राजू सरोज को आख्या दिये जाने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |