Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दो बहनों के लापता होने पर दो पर अपहरण का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। दो बहनों के लापता होने से परेशान पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र में उदयपुर थानान्तर्गत एक गांव के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उसकी तेरह एवं सोलह वर्षीया दो बेटियां अचानक घर के पास से लापता हो गयी। खोजबीन के दौरान भड़पुरवा मुस्तफाबाद निवासी सोहेल पुत्र इसरार तथा उसके दोस्त मंगल उर्फ भुल्लर पुत्र शोभनाथ पटेल द्वारा दोनों किशोरियों को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने की बात पता चली। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी तथा गायब किशोरियों की सकुशल बरामदगी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |